सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

सड़क हादसे की यह घटना सीतापुर के थाना महमूदाबाद के अंतर्गत मोलहेपुर भट्टे के पास हुई है।वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

IMG 20210526 WA0022

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद है।

रिपोर्ट-सत्येंद्र सिंह वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें