सीतापुर: वाहन का इंतजार कर रहे आम विक्रेताओं को बस ने रौंदा, दोनों की हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर क्षेत्र में हाईवे पर सुरैंचा से आम बेचने सिधौली जाने के लिए खड़े दो लोगों को लखनऊ की तरफ जा रही बस ने रौंद दिया, जिसमें एक की घटना स्थल पर व दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

सुरैंचा गांव के महेश (55) व राम प्रसाद प्रतिदिन आम बेचने सिधौली लेकर जाया करते थे। आज सुबह चार बजे वह आम की कैरटों में आम सिधौली बेचने के लिए हाईवे पर किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच लखनऊ की तरफ जा रही बस ने दोनों लोगों को रौंद दिया जिसमें महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल रामप्रसाद को सिधौली सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें