सीतापुर : 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया चक्का जाम

Facebook
X
WhatsApp

सीतापुर: जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की सांकेतिक हड़ताल तीसरे दिन जिला अस्पताल परिसर में जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मांगे मानी नहीं जाती है तो चक्का जाम किया जाएगा। एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर में सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं।

तीसरे दिन रविवार को मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी धरनास्थल पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों में जोश पैदा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले हम लोग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जीवीके ईएमआरआई के माध्यम से काम करते थे। इस कंपनी का ठेका निरस्त करके जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दे दिया गया है। कंपनी नए सिरे से कर्मचारियों को भर्ती कर रही है। जबकि, हम लोगों को जीवीके द्वारा अभी टर्मिनेट नहीं किया गया है।

कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए। पुराने अनुभवी कर्मचारी ही रखे जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कंपनी को बीच से हटाकर कर्मचारियों को हरियाणा की तरह नेशनल हेल्थ मिशन के तहत किया जाए। ठेकेदारी से मुक्त किया जाए। यदि सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो चक्का जाम किया जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष कुमार वर्मा

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें