सुप्रीम कोर्ट में समय से पहले गर्मी की छुट्टियां, कोरोना केस बढ़ने के बाद फैसला

Facebook
X
WhatsApp

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को गर्मी की छुट्टियों के कार्यक्रम में फेरबदल किया। अब सुप्रीम कोर्ट में 14 मई के बजाय 10 मई से ही गर्मी की छुट्टियां होंगी। चीफ जस्टिस एनवी रमण ने कोविड-19 के मामलों हो रही चिंताजनक वृद्धि की वजह से वकीलों के संगठनों द्वारा दिए गए सुझाव पर विचार करने के बाद उच्चतम न्यायालय की ग्रीष्म कालीन अवकाश को पुन:निर्धारित करने का फैसला किया।

चीफ जस्टिस ने 26 अप्रैल को वकीलों के संगठन के अनुरोध पर संज्ञान लिया जिसमें उन्होंने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियां पहले घोषित करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को विचार के लिए पूर्ण पीठ के समक्ष रखने का फैसला किया था।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें