सुमित अंतिल ने तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

Facebook
X
WhatsApp

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया  है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

पहला प्रयास:
सुमित अंतिल ने पहले ही प्रयास में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका। इससे पहले सुमित ने 2019 में दुबई में 62.88 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
भारत के अन्य खिलाड़ी संदीप चौधरी ने पहले प्रयास में 61.13 मीटर तक भाला फेंका।

दूसरा प्रयास:
सुमित अंतिल आज एकदम अलग मूड में हैं। वह एक के बाद एक अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंका।
संदीप ने दूसरे प्रयास में फ़ाउल किया।

तीसरा प्रयास:
सुमित अंतिल ने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। सुमित के पास अभी तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।
संदीप ने तीसरे प्रयास में 62.20 मीटर की दूरी तय की, वो हालांकि अभी भी चौथे स्थान पर हैं।

चौथा प्रयास:
सुमित का एक और बढ़िया थ्रो। इस बार उन्होंने 66.71 मीटर दूर भाला फेंका।
संदीप का एक और फ़ाउल, हालांकि वह अभी भी चौथे स्थान पर हैं।

पांचवां प्रयास: 
सुमित ने तीसरी बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड। इस बार उन्होंने 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका। सुमित का आज कोई तोड़ नहीं है।
संदीप ने एक और फ़ाउल किया।

देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झाझारिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। जबकि संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।

स्वरूप उनहालकर पदक की रेस से बाहर
भारत के निशानेबाज स्वरूप उनहालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। वह 203.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें