सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का स्वागत,सम्मान समारोह का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : सब इंस्पेक्टर जियालाल के रिटायर मेंट होकर अपने गांव आने पर सैनिक पुलिस परिवार ने जगह-जगह पर रोककर उनका भव्य स्वागत किया। डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरेखेमनिया गांव के रहने वाले जियालाल यादव पुलिस विभाग में 60 वर्ष पूर्ण कर लेने के बाद उन्हे लखनऊ से विदा कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर जियालाल यादव के अपने गांव पहुंचने पर सैनिक पुलिस परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले लालगंज में उन्हें रोककर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। तथा उन्हें सजी हुई जिप्सी में बिठाकर कन्हा चौराहा, मुराईबाग चौराहा से उनके घर तक लाने पर जगह-जगह सब इंसस्पेक्टर का लोगों के द्वारा बुकें भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

2 314

इस दौरान फोर्स में तैनात उनके पुत्र अरविंद यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में नौकरी के दौरान समय-समय पर विषम परिस्थितियां आती रहती है। जिसपर विभाग को लंबी सेवा देने के बाद सकुशल सेवानिवृत्त होने वाले मेरे पिताजी बधाई के पात्र है। इस मौके पर जय सिंह यादव, रामसनेही यादव ,फिरोज आलम, धनंजय यादव, दिनेश यादव, शिवबरण यादव,आर एस यादव, अजय यादव, दिनेश यादव, संतराम यादव, दिवाकर यादव, अखिलेश यादव, राजेश यादव, शिव बरन यादव, आशीष यादव, कंचन यादव सहित आदि सैनिक पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

3 245

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें