सोनभद्र के रेणुकूट में गुरुवार सुबह कुत्ते को बचाने में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप हुआ।
हादसे की सूचना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि गुरुवार सुबह पिपरी निवासी दो युवक वरुण चौधरी (19) पुत्र अरुण चौधरी और रोहित सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह किसी कार्य से पिपरी से मुर्धवा की ओर बाइक से जा रहे थे।
इस दौरान एक कुत्ते के अचानक आ जाने से वे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर गिर गए। हादसे की सूचना पार पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल दूसरे युवक सत्येंद्र का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
रिपोर्ट : सुशील कुमार गुप्ता













