सोनभद्र में नवजात को जिंदा दफन कर रहा था अधेड़, लोगों की पड़ी नजर तो हुआ फरार

Facebook
X
WhatsApp

सोनभद्र में नवजात को जिंदा दफन कर रहा था अधेड़, लोगों की पड़ी नजर तो हुआ फरार ,जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’ की कहावत रविवार की देर शाम को सोनभद्र जनपद के अनपरा में चरितार्थ हो गई. रेनुसागर चौकी परिक्षेत्र के रेनुसागर मोड़ श्मशान घाट के समीप एक अधेड़ नवजात को जिंदा दफना रहा था.

तभी बच्चे की रोने सुनकर आसपास के लोगों की नजर पड़ने से अधेड़ शिशु को छोड़कर फरार हो गया.रेनुसागर मोड़ स्थित श्मशान घाट के समीप एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक नवजात जिंदा शिशु को जिन्दा दफनाने की तैयारी कर रहा था, तभी नवजात के रोने की आवाज सुन आसपास की रहने वाली मजदूर महिला के पति की नजर पड़ गयी. जिसे अपने पास आते देख अधेड़ शिशु को छोड़कर फरार हो गया.

जिसके बाद सुनीता ने तत्काल नवजात शिशु को गड्ढे से बाहर निकाल उसे साफ सुथरा किया. मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने शिशु को तत्काल स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया.कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर अधेड़ की तलाश की जा रही. शिशु का स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब है, जिसका इलाज चल रहा है. आगे विधिक की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर रेनुसागर चौकी प्रभारी वंश नरायण राय सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. अभी तक कोख में लड़कियों के मारने की खबरे सुर्खियां बनती थी, लेकिन इस घटना में तो शिशु एक सप्ताह का नवजात लड़का है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें