सोनभद्र : रिहन्द डैम में डूबे दोनों युवकों का शव काफी मशक्कत के बाद निकाला गया

Facebook
X
WhatsApp

सोनभद्र : पिपरी थाना इलाके के रिहन्द डैम में डूबे दोनों युवकों का शव सोमवार को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। शव मिलने के बाद युवकों के घर पर कोहराम मचा है। बता दें कि दो युवक रविवार शाम को डैम की धारा में बह गये थे, जिसकी सूचना के बाद तत्काल पिपरी थाना पुलिस और गोताखोरों को बुलाकर दोनो युवकों की खोजबीन शुरू हो गयी,लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों युवकों का पता नही चल पाया था।

काफी मशक्कत के बाद पिपरी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रिहंद जलाशय में डूबे दोनों युवकों का शव निकाला गया। पुलिस ने दोनो शवों का शिनाख्त करके पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

बता दे कि पिपरी थाना इलाके के रिहन्द डैम के पास रविवार को दो युवक वैरागी अंसारी (25) पुत्र जमाल अहमद निवासी दर्जी मार्केट रेणुकूट एवं कृष्णा वर्मा(20) पुत्र संतोष वर्मा निवासी शारदा मंदिर अनपरा थाना इलाके के परासी गांव के नहाने गए थे जो डैम में बहाव होने के कारण वह गए। जिसकी सूचना होते ही पिपरी पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुची और खोजबीन शुरू हो गया लेकिन रविवार देर रात तक कोई पता नही चल पाया। सोमवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दोनों युवकों की तलाश रेणु नदी में शुरू किया गया, बहुत देर बाद काफी दूर बह कर गए दोनों युवकों को छान कर डैम से बाहर निकाला गया।

रिपोर्ट -सुशील कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें