सोनू सूद का छलका दर्द, बोले- ‘सही समय पर मेरे मां-बाप दुनिया से चले गए’

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में देशभर में जितने जरूरतमंदों की मदद की है, शायद ही कोई और कलाकार इतनी मदद कर पाया है. सोनू पिछले एक साल से लगातार लोगों की मदद करते आ रहे हैं. इसलिए वह वह लोगों के मसीहा बन गए. इतना ही कइयों ने तो उन्हें भगवान का भी दर्जा दिया. सोनू सूद रील लाइफ से रियल लाइफ हीरो बनकर सबके सामने आए हैं. इसी बीच उन्होंने अपना दर्द भी बयान किया है।

हाल ही में एक वेब पॉर्टल को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने कहा कि अच्छा हुआ जो सही समय पर उनके मां और बाप दुनिया से चले गए. उन्होंने कहा, ‘अगर उस दौर से मुझे गुजरना पड़ता, जब मैं उनके लिए बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पाता, तो मैं टूट जाता, क्योंकि मैंने लोगों को रोते और टूटते हुए देखा है. मैं आज तक इससे खराब दौर कभी नहीं देखा है.’ बता दें, जब जरूरतमंद लोग हर तरफ से हताश हो जाते हैं, तो वे सोनू सूद से मदद के लिए गुहार लगाते हैं. सूद भी हर जरूरतमंद की उम्मीद को नहीं टूटने देने की हरसंभव कोशिश करते हैं।

हाल ही में, सोनू के पोस्टर को दूध से धोते लोगों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद सोनू ने भी उस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए, अपने हाथ जोड़कर उन लागों का आभार जताया था. बता दें, देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर के मचाया हुआ है, कोरोना के मामले भले अब कम हो रहे हैं, लेकिन लोगों में डर और चिंता अभी भी बनी हुई है. ऐसे सोनू सूद इस कोरोना काल में लोगों की मुफ्त में सेवा करने में जुटे हुए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें