सोलन में फिर कुल्लू से आई अनार की पेटियों में मिली नोटों की कतरन, नासिक और दिल्ली की पेटियों में नहीं

Facebook
X
WhatsApp

पहली बार ऐसा देखा: सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती राकेश कोहली और सोनू ने बताया कि पिछले काफी समय से वह सब्जी मंडी सोलन में फल और सब्जी बेचने का व्यापार कर रहे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि अनार की पेटियों में नोटों की कतरन पैकिंग के रूप में आ रही है. उन्होंने कहा कि कतरन असली नोटों की है या नकली, इस बारे में कह पाना मुश्किल, लेकिन इसकी जांच होना आवश्यक है।

नासिक और दिल्ली की पेटियों में कतरन नहीं: वहीं,उन्होंने बताया कि जो अनार कुल्लू से आ रहा उसमें ही यह कतरन देखने को मिल रही हैं. आढ़ती सोनू ने कहा कि वह अनार नासिक और दिल्ली से मंगा रहे, लेकिन उसमें जो कतरन आ रही वह नोटों की नहीं है, लेकिन साथी आढ़ती जो अनार की पैकिंग लेकर आ रहे उसमें यह कतरन सामने आ रही है.जांच की जा रही : एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कल की तरह आज भी सुबह सब्जी मंडी सोलन में आढ़तियों को अनार की पेटी में नोटों के कतरन मिली है. इसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक लैब जुन्गा में इसकी जांच की जा रही है. जल्द पता लगाया जाएगा कि आखिर यह मामला क्या है।

कुल्लू में अनार का सीजन: बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में इन दिनों अनार का सीजन चल रहा है. अनार चंडीगढ़ के लिए भेजा जा रहा है. वह क्रेट के माध्यम से पहले किसान सब्जी मंडी में पहुंचा रहे, उसके बाद बाहरी राज्यों से आने वाले आढ़ती इसे पैक करके चंडीगढ़ भेज रहे हैं, लेकिन वहीं अनार चंडीगढ़ से सब्जी मंडी सोलन पहुंच रहा है. ऐसे में यह कतरने सोलन पहुचं रही है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि जो कतरने अनार की पेटियों में सामने आ रही, वह कुल्लू के अनारों की पेटियों में ही क्यों पहुंच रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें