स्कूल की जर्जर बिल्डिंग ढही, 12 घंटे पहले इसमें बैठे थे करीब 100 बच्चे और 4 टीचर

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बड़ा हादसा टल गया. बांसवाड़ा के कुशलगढ़ इलाके में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के दौरान एक सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग ढह गई. इस स्कूल में हादसे से करीब 12 घंटे पहले मंगलवार को दोपहर तक करीब 100 बच्चे वहां बैठकर पढ़ रहे थे. गनीमत रही कि हादसा रात को हुआ और स्कूल भवन खाली था. बताया जा रहा है कि स्कूल की इमारत को करीब एक साल पहले जर्जर घोषित किया जा चुका था. उसके बावजूद इसमें बिठाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था. हादसा होने के बाद अब बच्चे सड़क पर बैठकर पढ़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा कुशलगढ़ उपखंड के पाटन इलाके की नवगठित सरोना ग्राम पंचायत की कदवाली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुआ. यहां मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के दौरान इस स्कूल के पोर्च की छत ढह गई. स्कूल स्टाफ को हादसे की सूचना बुधवार सुबह वहां पहुंचने पर मिली. स्टाफ जब स्कूल पहुंचा तो स्कूल की छह ढही हुई मिली. स्कूल की छत और दीवारें ढहकर जमीन पर पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि स्कूल के पोर्च जो छत ढही है वहां मंगलवार दोपहर 12 बजे तक सभी बच्चे और स्कूल का स्टाफ बैठा हुआ था. बुधवार को टीचर्स ने बच्चों को सड़क पर बैठकर पढ़ाई कराई. इस दौरान वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. स्कूल को पिछले एक साल से जर्जर घोषित किया हुआ था. बावजूद इसके नए भवन के अभाव में बच्चों को यहां बिठाकर पढ़ाया जा रहा था. करीब 20 साल पहले सर्व शिक्षा अभियान के बजट से इस भवन को बनाया गया था।

संस्था प्रधान बोले भवन की जानकारी तीन-चार दे चुके प्रशासन को
जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारी से हादसे की जानकारी मिली है. मौके पर टीम भेजकर आगे की जानकारी ली जा रही है. जल्दी बच्चों के पढ़ाई के लिए व्यवस्था की जाएगी. वहीं स्कूल के संस्था प्रधान मुकेश डामोर का कहना है यह भवन 20 वर्ष पुराना था. भवन की स्थिति के बारे में विभागीय अधिकारी को दो तीन बार जानकारी दे चुके हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें