स्टूडेंट को दोगुनी उम्र के ट्यूशन टीचर से हुआ प्यार, रचाई शादी, दोनों की जिद्द से पुलिस भी हैरान

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान  के भरतपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. टीचर से ट्यूशन पढ़ने वाली युवती को अपने से दुगनी उम्र के टीचर से प्यार हो गया और उसने घर से भागकर टीचर के साथ कोर्ट में शादी कर ली. पूरा मामला भरतपुर के जनूथर का है, जहां एक कॉलेज में 40 वर्ष का टीचर ट्यूशन में युवती को इंग्लिश पढ़ाता था. टीचर से प्यार करने वाली युवती सोनिया ग्रेजुएशन के बाद  की तैयारी कर रही थी. 4 साल से अधिक समय से युवती टीचर सतवीर के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी और ट्यूशन के दौरान टीचर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया. टीचर सतवीर रोजाना नदबई से युवती को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गांव जाता था.करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया था. उसके बाद टीचर सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. काफी समय के बाद युवती सोनिया अपनी बुआ के यहां रहने के लिए भरतपुर आ गई. यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला कर लिया और जनवरी महीने में सतवीर युवती सोनिया को भगाकर अजमेर ले गया, जहां दोनों ने पुष्कर में कोर्ट मैरिज कर ली.परिवार जनों ने युवती सोनिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद युवती सोनिया के रिश्तेदारों द्वारा मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. मथुरा गेट थाना पुलिस ने युवती सोनिया और टीचर सतवीर को दस्तयाब करएसडीएम के समक्ष पेश किया. जहां दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए और कहा कि उन्होंने दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें