स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों ने नशा मुक्ति अभियान में लिया भाग

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली जनपद के बछरावां इंडोर गेम स्टेडियम में कराटे के युवा खिलाड़ियों ने नशा मुक्ति अभियान में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बढ़ चढ़के हिस्सा लिया सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया और राष्ट्रगान के पश्चात सभी युवा खिलाड़ी साथियों ने सांसद कौशल किशोर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर शपथ ली और लोगों को भी जागरूक करने का प्रण लिया कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए व नशे से संबंधित कविताएं लेख के माध्यम से लोगों को जागरूक किया इस तथा जो खिलाड़ी मेडलिस्ट हुए थे उनको भी प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया इस मौके पर बछरावां कराटे क्लब के अध्यक्ष शिवलाल , मुख्य प्रशिक्षक सौरभ कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी एल बी बृजपाल डॉ राजकुमार, डॉ मनीष स्वरूप, धर्म राजरावत, अजय कुमार उत्तम ,प्रदीप ,रामराज ,रामू सहित तमाम युवा व खिलाड़ी उपस्थित रहे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें