स्वप्न फाउंडेशन के रेंजर्स ने मासिक धर्म जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण अभियान चला

Facebook
X
WhatsApp

हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन (माहवारी से जुड़ी साफ-सफाई) डे मनाया जाता है. हर महिला इस मासिक चक्र से गुजरती है. मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी. इसे मनाने का मकसद यही है कि लड़कियों/महिलाओं को पीरियड्स के उन खास दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. महिलाओं के पीरियड्स आमतौर पर 28 दिनों के भीतर आते हैं, ये पांच दिनों तक रहता है. इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए साल के पांचवें महीने मई की 28 तारीख को चुना गया.

“वर्ल्ड मेंसट्रुअल हाइजीन डे” के अवसर पर, स्वप्न फाउंडेशन के रेंजर्स ने डीसीपी रुचिका चौधरी के साथ मासिक धर्म जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण अभियान चलाया।अलीगंज में मलिन बस्तियों की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व और उस समय होने वाली सावधानियों या आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।टीम ने महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए और साथ ही “मिशन हैंड्स टुगेदर” के तहत स्वच्छता किट भी बाँटी जिसमें मास्क, साबुन, सैनिटाइज़र और अन्य आवश्यक चीजें थीं।मासिक धर्म से जुड़े पिछड़े खयालों को खत्म करने के लिए यह पहल की गई।

WhatsApp Image 2021 05 29 at 15.22.03 1 WhatsApp Image 2021 05 29 at 15.22.02 1 WhatsApp Image 2021 05 29 at 15.22.02

वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे की थीम और उद्देश्य

इस वर्ष वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे की थीम एक्‍शन एंड इन्‍वेस्‍टमेंट इन मेन्सट्रुअल हाइजीन एंड हेल्‍थ यानी ‘मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य में कार्रवाई, निवेश रखी गई है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता पैदा करना और कई तरह की सावधानियां बरतना है.

इसलिए है इसका खास महत्‍व

पहले के समय में इस विषय पर कोई खुलकर बात नहीं करता था. ऐसे में वे इसके लिए मानसिक रूप से पहले से तैयार नहीं होती थीं. इस वजह से वे न तो इसके प्रति जागरूक होती थीं और न ही इससे होने वाली बीमारियों के बारे में ही जानती थीं. ऐसे में इस दिवस के बहाने लोगों को इस ओर जागरूक किया जाता है कि मासिक धर्म कोई अपराध नहीं. यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. ऐसे में इस पर घर और समाज में खुलकर बात करने की जरूरत पर बल दिया जाता है. ताकि इस दौरान स्वच्छता के महत्व को भी समझा जा सके.

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें