हमीरपुर में दरिंदगी का शिकार हुई लड़की कहां है? 5 आरोपी अरेस्ट तो हुए पर छात्रा का नहीं मिला सुराग

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के हमीरपुर में प्रेमी के सामने एक लड़की के साथ दरिंगदी ने सबको झकझोर के रख दिया है. हैवानियत वाली इस घटना का वायरल वीडियो इस दरिंदगी की कहानी का गवाह है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्रा के साथ किस तरह से दरिंदगी हुई, वह चीखती रही मगर दरिंदो का दिल नहीं पसीजा और छात्रा को निर्वस्त्र करके दरिंदगी करते रहे. छात्रा के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 2 नाबालिग हैं. हालांकि, एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

दरअसल, हमीरपुर में छात्रा से दरिंदगी मामले अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार तो हो चुके हैं, मगर अब तक उस छात्रा का पता नहीं चल पाया है, जिसके साथ यह दरिंदगी हुई थी. माना जा रहा है कि पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है. हमीरपुर जिले के आलाधिकारी डीएम-एसपी सहित मंडल के डीआईजी भी जंगल की खाक छानते नजर आ रहे हैं, मगर अभी तक जिसके साथ वारदात हुई है, उसका पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ था. घटना 16 अगस्त यानी बुधवार की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में 6 दरिंदे लड़की और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं. साथ ही लड़की को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बना रहे हैं. दरिंदगी की इंतहा तो उस वक्त पार हो गई, जब आरोपी लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को हाथों से मसलते नजर आए।

ये हैं गिरफ्तार दरिंदे
बहरहाल, वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने 5 दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सारी घटना का मास्टर माइंड कन्हैया शर्मा है. आरोपियों की पहचान कन्हैया शर्मा, अरविंद निषाद, प्रितम कश्यम, फजल, साजन और लखन खंगार के रूप में हुई है. अब तक लखन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. सिटी फॉरेस्ट में एक प्रेमी युगल से इन 6 लोगों ने रुपए ऐंठने के इरादे से मारपीट की थी. हालांकि, पुलिस ने गैंगरेप की घटना से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, धारा 354ब/386/147/323/504/506 IPC व 67 आईटी एक्ट में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही अभी पीड़िता की तलाश की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें