हाथरस में अब 10 जून को गूंजेंगी सामूहिक विवाह पर शहनाई, 250 शादियों का है लक्ष्‍य

Facebook
X
WhatsApp

यूपी सरकार गरीब परिवारों की 12 हजार से अधिक बेटियों के हाथ पीले कराने जा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 और 17 जून को प्रदेश के सभी जिलों में शादी समारोह का आयोजन कर एक साथ गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कराए जाएंगे।
सरकार ने हर जिले को अपने यहां 150 सामूहिक विवाह कराने का टारगेट दिया है। 10 जून और 17 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले शादी समारोह में सांसद, विधायक और जिले के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे और यह सभी लोग वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

योगी सरकार गरीब बेटियों की शादी कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। सर्वधर्म-समभाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर 2017 से चल रहें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम कराए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य विवाह उत्सव में होने वाले अनावश्यक प्रदर्शन एवं फिजूलखर्ची को खत्म करना है, साथ ही गरीब परिवारों की बेटियों की ऐसी शादी कराना जिसका इंतजाम जिले के वीआईपी करें।

हर शादी पर सरकार खर्च करती है 51 हजार रुपए
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपए खर्च करती हैं। जिसके तहत शादी करने वाले जोड़े के दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपए दिए जाते हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि के लिए 10 हजार रुपए खर्च दिया है। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर सरकार छह हजार रुपए खर्च करती है।

सामूहिक विवाह में होने वाली शादियां होंगी रजिस्टर्ड
राज्य के समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार के अनुसार सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार अपने-अपने यहां सामूहिक विवाह कराने के निर्देश भेज दिए गए हैं। विवाह के लिए सभी अधिकारी अपने यहां पंजीकरण करेंगे। इस योजना का अधिक से अधिक फायदा जरूरतमंद गरीब परिवारों की बेटियों को दिलाने के लिए कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री भी 10 और 17 जून को होने वाले शादी समारोह में किसी एक जिले में हिस्सा लेकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। यह लोग किस जिले में जाएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें