हाथरस : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने बूढ़ी मां को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगराना में एक युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर सोमवार रात अपनी मां को ईंट से मार डाला। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय सूरजमुखी के पति जगवीर सिंह कई वर्ष पूर्व संन्यासी हो गए थे। तीनों बेटे मयंक, लोकेश व ललित पानीपत में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी पत्नी व बच्चे भी वहीं रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा 38 वर्षीय मयंक दो महीने पहले गांव आया हुआ था। बताते हैं कि वह शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात करीब दस बजे उसने मां सूरजमुखी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। वृद्धा ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात पर वह मां से झगड़ा करने लगा। फिर उसने मां के सिर और छाती पर ईटों से कई प्रहार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद गांव की तीन महिलाएं उनके चबूतरे पर आईं और सूरजमुखी को आवाज दी। जब सूरजमुखी घर से बाहर नहीं आईं तो महिलाओं ने भीतर जाकर देखा। सूरजमुखी का खून से लथपथ शव रसोई घर में पड़ा था। यह देखकर महिलाओं की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। सूरजमुखी के सिर और छाती पर ईंट से प्रहार किए गए थे। ग्रामीणों ने आरोपित मयंक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के अलावा डाग स्क्वाड ने भी गांव पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल अशोक कुमार सिंह के अनुसार गांव के चौकीदार वीरपाल की तहरीर के आधार पर आरोपित मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अक्सर नशे में रहता था आरोपित मयंक

सूरजमुखी का बेटा मयंक बहुत ज्यादा शराब पीता था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम को भी मयंक ने इतनी ज्यादा शराब पी ली थी कि वह अपने घर के सामने बनी नाली पर कई घंटे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा था। आए दिन वह शराब के रुपये मांगता था और मां से विवाद करता था। मंगलवार को दोपहर बाद मृतका के दो अन्य बेटे लोकेश और ललित भी पानीपत से सिकंदराराऊ के गांव अगराना पहुंचे। दोनों ने घटना के बाद पुलिस बुलाने पर आपत्ति जताई। दोनों बेटों के रवैये पर ग्रामीणों ने भी गुस्सा जताया।

गला भी दबाया : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या के साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें