हाथरस/सिकन्दराराऊ सब पोस्ट ऑफिस में अभद्र भाषा से पत्रकारों से भी पेश आते हैं कर्मचारी

Facebook
X
WhatsApp

सिकन्दराराऊ सब पोस्ट ऑफिस में अभद्र भाषा से पत्रकारों से भी पेश आते हैं कर्मचारी

सब पोस्ट ऑफिस में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का क्यूआर कार्ड मांगने पर पत्रकार को दी धमकी और क्यूआर कार्ड देने से किया मना

एक तरफ भारत सरकार पत्रकारों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सभी कर्मचारी और अधिकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की वार्ता करती है और एक तरफ दिन पर दिन पत्रकारों पर जमकर हमला एवं धमकी दी जा रही है शासन प्रशासन सो रहा है जमकर भ्रष्टाचार सभी सरकारी ऑफिसों में किया जा रहा है अगर कोई पत्रकार अपनी आवाज को आगे बढ़ाता है तो उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है इसी तरह सिकंदराराऊ सब पोस्ट ऑफिस में भारत नेशनल लाइव न्यूज़ के प्रधान संपादक दुष्यन्त यादव जी द्वारा इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग किया गया था उसके कुछ दिन पश्चात वह अपना केवाईसी कंप्लीट कराने के लिए नजदीकी सब पोस्ट ऑफिस सिकंदराराऊ पहुंचे तो वहां पर पुष्पेन्द्र उर्फ पिंकी नामक व्यक्ति जो सिकंदराराऊ में गांव सात्तपुर निवासी बताया जा रहा है इनके द्वारा दुष्यन्त यादव जी की बायोमेट्रिक कंप्लीट की गई एवं नियमानुसार बायोमेट्रिक कंप्लीट होने के पश्चात सभी ग्राहकों को बैंक की ओर से क्यूआर कार्ड प्रोवाइड किया जाता है दुष्यंत यादव जी द्वारा जब क्यूंआर कार्ड मांगा गया तो पिंकी पोस्ट ऑफिस वर्कर ने उनसे कह दिया कि आपको हम क्यूआर कार्ड नहीं दे सकते क्योंकि आपने ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग किया है जबकि बैंक के नियमानुसार कस्टमर केयर नंबर पर जानकारी करने पर बताया गया की आपकी केवाईसी करने के बाद तुरंत क्यूआर कार्ड प्रोवाइड किया जाता है और दुष्यंत यादव जी को बोला कि आप पोस्ट ऑफिस जाइए और अपना क्यूआर कार्ड लेकर आयेगा आपको क्यूंआर कार्ड दिया जाएगा जब दुष्यंत जी यादव जी द्वारा पुष्पेन्द्र को कॉल किया गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि हम आपको इस तरह कार्ड नहीं दे सकते दुष्यंत यादव जी सिकंदराराऊ सब पोस्ट ऑफिस पहुंचे वहां पर पिंकी से क्यूआर कार्ड मांगा तो उनके पिता और पुष्पेन्द्र ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बोला कि तुम जो जो चाहो वह कर लो हम कार्ड नहीं देंगे और फिर धमकी दी कि तुम पत्रकार हो जो चाहे वह कर लेना हम कार्ड नहीं देंगे जहां चाहे वहां कार्रवाई करिए। संबंधित अधिकारियों से दुष्यंत यादव जी की मांग है इस प्रकार की जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि ऐसे कर्मचारी अधिकारी अपने काम पर लामबंद रहे जब पत्रकारों के साथ इस तरह के अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा सकता है तो आम जनमानस के साथ किस भाषा का प्रयोग किया जाता होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें