जल संरक्षण के महत्व को बताने वाले हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जल शक्ति मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “एक हाथी भी पानी की एक-एक बूंद का महत्व जानता और समझता है, फिर हम इंसान क्यों इस अनमोल रत्न को व्यर्थ करते हैं? आइए, आज इस जानवर से सीख लें और #जल_संरक्षण करें।”
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंबो हाथी पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल कर रहा है। वो अपनी सूंड से हैंडपंप चलाकर नल से पानी निकालता है और उसके बाद अपनी प्यास बुझाता है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी को जितनी प्यास लगी थी, उसने उतना ही पानी नल से निकाला।
आपको बता दें कि वीडियो को देख यही समझा जा सकता है कि हाथी को आसपास कहीं पानी पीने का प्राकृतिक जल स्त्रोत नहीं मिलने के कारण ही नल से पानी पीना पड़ा। इस संघर्ष ने हाथी को पानी की एक-एक बूंद का एहसास कराया।इस वीडियो को अभी तक 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही ये वीडियो लोगों को इतना पसंद भी आ रहा है कि लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये हाथी हम इंसानों से कितना समझदार है, जिसे पानी की अहमियत पता है।
इस वीडियो को अभी तक 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही ये वीडियो लोगों को इतना पसंद भी आ रहा है कि लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये हाथी हम इंसानों से कितना समझदार है, जिसे पानी की अहमियत पता है।









