हापुड़: पुलिस मुठभेड़ में बावारिया गिरोह का इनामी सदस्य गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बाबूगढ़ पुलिस ने बावारिया गिरोह के सदस्य दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश अमित उर्फ मोहित जोगीपुरा हापुड़ का रहने वाला है। पिछले लंबे समय से आरोपित हाफिजपुर थाना अंतर्गत एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपित पर पिछले दिनों ही दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि शनिवार 24 सितंबर की सुबह सवा छह बजे बाबूगढ़ थाना पुलिस नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया। जिस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस ने अपराधियों पर जवाबी फायरिंग की। एक गोली बाइक सवार बदमाश के पैर में लगी। जिससे बाइक गिर गई।

आपको बता दे की इस दौरान मौका पाकर एक बदमाश फरार हो गया। जबकि गोली लगने से घायल बदमाश को पकड़कर जांच की गई तो पता चला कि गिरफ्तार बदमाश बावारिया गिरोह का सदस्य है। विभिन्न थानों में आरोपित के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। बदमाश का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। बाइक चोरी की होने की संभावना है, जिसकी जांच चल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें