18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग 10 अप्रैल से लगवा सकेंगे बूस्टर डोज

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना महामारी से जारी लड़ाई के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की. अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 की ऐहतियाती खुराक यानी वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकते हैं. सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों निजी टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर के पहले महामारी के खिलाफ सरकार का यह बड़ा कदम है. इससे पहले केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की अनुमति दी थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें