बिहार : मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर 2 रेलकर्मियों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के गया जिले के गुरपा रेलवे स्टेशन के पास 26 अक्टूबर को बेपटरी हुई मालगाड़ी का मलबा हटाते समय दो रेलवे कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत हो गयी। मृतक रेल कर्मचारियों की पहचान धनबाद लोको शेड के धनंजय कुमार व रंजीत कुमार के रूप में की गयी है। मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम गुरपा स्टेशन के पास घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने घटना का जायजा लिया और काम कर रहे अन्य कर्मियों को सावधानी से काम करने को निर्देश दिया।

बीते दिनों 26 अक्टूबर को बिहार के गया जिले के गुरपा स्टेशन पर ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी की कई बोगियां बेपटरी हो गयी थीं। जिसके बाद से मालगाड़ी का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था। धनबाद रेलवे मंडल रेलकर्मी इस काम में जुटे हुए हैं। 2 कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत के बाद अन्य कर्मचारियों में सनसनी फैल गयी है।

मृतकों की पहचान कर उनकी लाश को उनके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे धनबाद डीआरएम ने परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन दिया है। हालांकि मुआवजे की धनराशि के बारे में उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं बताया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें