2022: पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम मौका ,अब तक कुल , संख्या 388 दावेदार

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। गुरुवार को 205 उम्मीदवारों ने विभिन्न जिलों में नामांकन दाखिल किए हैं और अब तक कुल दावेदारों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही हर सीट पर दावेदारों की अधिकृत संख्या सामने आएगी। शुक्रवार से ही दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।उत्तर प्रदेश में विधान सभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए 14 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं। गुरुवार को आगरा जिले की एत्मादपुर सीट के लिए तीन, आगरा कैंट व आगरा दक्षिण में एक-एक, आगरा उत्तर में सात, आगरा ग्रामीण में चार, फतेहपुर सीकरी में सात, खैरागढ़ में पांच, फतेहाबाद में दो, बाह में आठ, अलीगढ़ जिले की खेर में दो, बरौली व अतरौली में चार-चार, छर्रा में दो, कोल में पांच सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।इसी प्रकार अलीगढ़ में छह, इगलास में एक, बागपत जिले की छपरौली, बड़ौत व बागपत में दो-दो, बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद व बुलंदशहर में तीन-तीन, स्याना व अनूपशहर में चार-चार, डिबाई में छह, शिकारपुर में तीन, खुर्जा में दो, गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में तीन, दादरी व जेवर में पांच-पांच, गाजियाबाद जिले के लोनी में दो, मुरादनगर व साहिबाबाद में तीन-तीन, गाजियाबाद में पांच, मोदीनगर में तीन, हापुड़ जिले की धोलाना व हापुड़ में तीन-तीन, गढ़मुक्तेश्वर में दो विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं वहीं मथुरा जिले के छाता में पांच, मांट में दो, गोवर्धन व मथुरा में तीन-तीन, बलदेव में दो, मेरठ जिले के सिवालखास में चार, सरधना दो, हस्तिनापुर में एक, किठौर में पांच, मेरठ कैंट में दो, मेरठ में एक, मेरठ दक्षिण में चार, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में दो, चरथावल में चार, पुरकाजी में पांच, मुजफ्फरनगर में चार, खतौली में पांच, मीरापुर में दस, शामली जिले के कैराना में तीन, थानाभवन व शामली में चार-चार विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें