2022 में महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी पर से उठा पर्दा, जानिए 20 हजार बेसिक पर कितना होगा फायदा

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। New Year 2022 आने के साथ ही महंगाई भत्‍ता बढ़ने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। क्‍योंकि इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों केंद्रीय और राज्‍य कर्मचारियों को होगा। उनकी सैलरी में बंपर हाइक मिलेगा। महंगाई भत्‍ते में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2021 के लिए होगी। इसका ऐलान हालांकि बाद में होगा लेकिन वेतन बढ़ोतरी की खबर नए साल में डबल खुशी देने वाली है।बता दें कि लेबर मिनिस्‍ट्री ने नवंबर 2021 के ऑल इंडिया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसमें पहले के आंकड़ों की तुलना में 0.8 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर में पर आ गया है। जबकि अक्‍टूबर 2021 में यह 124.9 पर था। बहरहाल, इन आंकड़ों को छोड़ बात करते हैं कि इससे आपके महंगाई भत्‍ते पर कितना असर पड़ेगा।

DA एक्‍सपर्ट हरिशंकर तिवारी ने को बताया कि अक्‍टूबर के मुकाबले इंडेक्‍स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।नवंबर में अच्‍छा बढ़ा है। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि जनवरी में DA में 3 फीसद बढ़ोतरी संभव है। हरि‍शंकर तिवारी ने कहा कि  में अगर नवंबर में गिरावट आती तो DA 3 फीसद नहीं बढ़ता। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का DA अभी 28 फीसद है। DA में आखिरी बढ़ोतरी जुलाई 2021 में हुई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें