26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बूटा सिंह को किया गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था ईनाम

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी को लालकिला हिंसा मामले एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम बूटा सिंह है। पुलिस ने बूटा सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले अभी हाल में ही लाल किला उपद्रव मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर से गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया था। गुरजोत पर दिल्ली पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम था। उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। डीसीपी स्पेशल सेल संजीव कुमार यादव के मुताबिक गुरजोत सिंह पंजाब का रहने वाला है। 26 जनवरी को लाल किला पर झंडा फहराने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व वीडियो फुटेज में उसकी तस्वीरें कैद हुई थीं। पुलिस अब उससे विस्तृत पूछताछ कर उपद्रव से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। लाल किला उपद्रव मामले में दिल्ली पुलिस अब तक पंजाबी अभिनेता दीप सिद्दू सहित 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। 17 मई को क्राइम ब्रांच ने 16 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इनमें 13 आरोपितों को जमानत मिल चुकी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें