27 मार्च से इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स फिर से होंगी शुरू, 100 फीसदी क्षमता के साथ भरेंगी उड़ान

Facebook
X
WhatsApp

देश में 27 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को संसद में इस बात की जानकारी दी. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान उन्होंने कहा कि 27 मार्च से सभी रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स 100 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगी.

सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, देश में कोरोना वायरस से जुड़े हालात अब बेहतर हुए हैं. 23 मार्च 2020 से भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था. कोरोना महामारी और वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया था. इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स पर यह प्रतिबंध करीब 2 साल तक रहा है
हालांकि इस बीच एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से 35 देशों के लिए स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स का परिचालन हो रहा है. अब 27 मार्च से पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.|

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें