पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धान्जलि

Facebook
X
WhatsApp

“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर कर्तव्यों की वेदी पर प्राण न्योछावर कर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को श्रद्धान्जलि अर्पित कर उनकी शौर्य गाथाओं को याद किया गया

1 1558

कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में आज दिनांक 21.10.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर में स्मृति परेड का आयोजन किया गया ।

2 276

एस0 आनंद पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहांपुर द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के संदेश को समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारी गण को पढ़कर सुनाया गया एवं विगत वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुये पुलिस कर्मियों को याद कर उनकी शौर्य गाथाओं को सभी को बताया गया ।

 

3 222

तदोपरांत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर स्थित शहीद स्तंभ पर पुलिस अधीक्षक महोदय सहित जनपद के राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारी गण द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

4 199

 रिपोर्ट:  सोनू शर्मा 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें