‘एक और दिन, एक और FIR, अगर मुझे गिरफ्तार करने…’, कंगना रनौत के फिर दिखाए तेवर

Facebook
X
WhatsApp

अपने बेबाक बोल के चक्कर में विवाद खड़ा करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है, बावजूद इसके  तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल में केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद भड़के सिख समाज के लोगों ने मंगलवार को कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब बुधवार को कंगना ने एफआईआर पर अपना रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

दरअसल, केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद नाराज कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से कर दी थी, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को सिख समुदाय ने कंगना के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई थी, अब कंगना अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि आज भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि उनके इस इंस्टा स्टोरी से साफ दिख रहा है कि उन पर इसका बिल्कुल भी असर नहीं है।

कंगना ने 2014 के एक फोटोशूट की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिंक का गिलास है और वो बेहद बोल्ड पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक और दिन, एक और एफआईआर। बस अगर वे मुझे गिरफ्तार करने आते हैं… मेरा मूड घर पर ऐसा ही है।

बता दें कि एफआईआर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, दादर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह संधू और सुप्रीम काउंसिल नवी मुंबई गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू ने दर्ज कराई थी। अमरजीत सिंह संधू ने एक्ट्रेस पर अपने समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

पिछले हफ्ते तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक इमेज-टेक्स्ट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंनें लिखा, ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार को घुमा सकते है। एकमात्र महिला पीएम (इंदिरा गांधी) जिन्होंने उन्हें अपने जूतों के नीचे कुचल दिया। उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए।

कंगना के खिलाफ दर्ज शिकायत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि एक्ट्रेस ने जानबूझकर किसान आंदोलन को ‘खालिस्तानी’ आंदोलन के रूप में चित्रित किया और सिख समुदाय को ‘खालिस्तानी आतंकवादी’ के रूप में भी लेबल किया। एक्ट्रेस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें