यूपी में कपड़ा पहनना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई जीएसटी

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: यूपी की जनता महंगाई से परेशान है। और अब उन पर एक और बड़ा बोझ आने वाला है। यूपी में कपड़ा पहनना अब महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कपड़े पर जीएसटी पांच से बढ़ाकर 12 फीसद कर दी है। जिससे सिंथेटिक, सूती, ऊनी सभी कपड़े महंगे हो जाएंगे। इस के बाद कपड़ा सात रुपए प्रति मीटर तक महंगा हो जाएगा।
नई दरें जनवरी से लागू होंगी।

छोटे व्यापारी मायूस, बड़े की बल्ले बल्ले :- कपड़ा पर जीएसटी 12 फीसद होने के बाद से जहां जनता परेशान है वहीं छोटे व्यापारी भी प्रभावित होंगे। छोटे छोटे से कपड़ों के रेट बढ़ जाएंगे। सारा कारोबार बड़े व्यापारियों के हाथ में चला जाएगा। छोटे व्यापारियों की सरकार से मांग है कि, व्यापारी हित में फिलहाल जीएसएटी पांच फीसद ही रखे।

चेंबर आफ टेक्सटाइल्स अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहाकि, जीएसटी 12 फीसद होने से कपड़े की कीमत में प्रति मीटर सात फीसद तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे दो नंबर के व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा। सरकार से हमारी मांग है कि अभी कम से कम दो साल तक कोई टैक्स न लगाएं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें