Pakistan: बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत, कई घायल

Facebook
X
WhatsApp

Pakistan: पाकिस्तान के लास्बेला में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि नाले में गिरते ही बस में आग लग गई। यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी।

क्षेत्र की सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने कहा कि बस में 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है। (Pakistan) वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

क्वेटा और इस्लामाबाद से रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बस का टायर फटने से बैलेंस बिगड़ा और यह खाई में जा गिरी।
क्वेटा के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मेहताब शाह ने कहा- यह हादसा धानासर इलाके में हुआ। हादसे के वक्त बस की रफ्तार भी काफी तेज थी। हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ या इसकी कोई और वजह थी।

4 187
Pakistan: बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत, कई घायल

घायलों को क्वेटा शिफ्ट किया गया

रेस्क्यू टीम को खाई तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस इलाके में बारिश भी हो रही है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मरने वालों की पहचान की भी कोशिशें की जा रही है। ज्यादातर घायलों की हालत काफी गंभीर नजर आ रही है।

बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने हादसे पर दुख जताया है। बाद में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। पिछले महीने ही इसी इलाके में इसी तरह के हादसे में 22 लोग मारे गए थे। तब जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई थी।

ये भी पढ़े –https://crimecomplaint.com/acid-attack-entering-the-house-acid-attack-on-mother-and-son/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें