48 मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, योगी से मिलने पहुंचे एके शर्मा, नितिन अग्रवाल, आशीष पटेल ?

Facebook
X
WhatsApp

योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे. ये शपथ समारोह शाम चार बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे. योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को समारोह में आने का न्योता दिया है.

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री शपथ ले सकते हैं. नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं. हालांकि अभी किसी भी मंत्री का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी और युवा चेहरों को तवज्जो मिलने की खबरें हैं. इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की गई है.

: मुख्यमंत्री आवास पर उन विधायकों और नेताओं को बुलाया जा रहा है, जो मंत्री बनने वाले हैं. जितिन प्रसाद, ब्रजेश पाठक, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, संजीव गौड़, भूपेंद्र चौधरी सीएम आवास पर पहुंचे हैं. शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर कुल 70 कुर्सियां लगाई गई हैं. इकाना स्टेडियम के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर 70 में से 48 कुर्सियां अलग लगी हैं. बाकी कुर्सियां विशिष्ट मेहमानों के लिए आगे हैं. 22 कुर्सियां स्टेज की प्रथम पंक्ति में लगी हैं. मुख्यमंत्री समेत 51 का मंत्रिपरिषद होगा. इस बीच लखनऊ सीएमओ ने 70 खास लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सौंप दी है. सभी 70 लोगों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि योगी सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची फाईनल हो गई है. बीजेपी
आलाकमान ने फाईनल नामों सूची को दिल्ली से लखनऊ सीएम ऑफिस को भेज दी है. कुछ देर में शपथ लेने के लिए मंत्रियों को फोन जाना शुरू होगा.
केशव प्रसाद मौर्य का डिप्टी सीएम बनना तय है.

पिछली सरकार में मंत्री रहे 20 से ज्यादा नेताओं को इस बार योगी कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी. इस बार बनारस से एक ऐसा चेहरा योगी मंत्रिमंडल में दिख सकता है, जो किसी सदन का सदस्य नहीं है.

शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले नेताओं, विधायकों और एमएलसी का कोरोना टेस्ट कराया गया है. बताया जा रहा है कि मंच पर वही लोग मौजूद रहेंगे, जिनका RT-PCR टेस्ट निगेटिव आया होगा. करीब 70 नेताओं का कोरोना टेस्ट कराया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें