साक्षी तंवर की वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस क्राइम ड्रामा सीरीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने पिछले साल अपने नए शोज का ऐलान करते हुए इस सीरीज का भी ऐलान किया था. हालांकि कोरोना काल में आने वाली फिल्मों और सीरीज की तरह इसे भी आने में ज्यादा समय लग गया. लेकिन अब जो सीरीज का ट्रेलर सामने आ गया है तो खुश हो जाइए क्योंकि साक्षी तंवर, ओटीटी पर राज करने के लिए तैयार हैं.
ये कहानी शील नाम की एक मिडिल क्लास मां और नर्स की है जो अपनी आंखों के सामने अपनी बेटी सुप्रिया का बेरहमी से कत्ल होता देखती है. ये हादसा उसकी जिंदगी बदलकर रख देता है. अब गम में डूबी शील की जिंदगी का एक ही मकसद है अपनी बेटी के कातिलों को ढूंढना. लेकिन कातिलों को ढूंढना इतना आसान तोहोता क्या ही बात थी. सीरीज के ट्रेलर में साक्षी तंवर को हिंसा, क्राइम और पावर के जाल में फंसते हुए देखेंगे.ट्रेलर में साक्षी तंवर को खतरे से लड़ते और खतरनाक लोगों से पंगे लेते देखा जा सकता है. वह अपनी बेटी की जिंदगी के राज से पर्दा उठाने के लिए कई जगह जाते हैं. साथ ही कई लोगों से मिलती भी हैं. शांत सी दिखने वाली शील (साक्षी तंवर) ट्रेलर के अंत तक आते-आते मां काली का रूप ले लेती है. उसे रॉड से किसी को मारते और फायर एक्सटीन्गुइशेर को एक शख्स के सिर पर मारते देखा जा सकता है. साक्षी तंवर का ऐसा रूप हम सभी पहले ने कभी भी नहीं देखा है.फिल्म्स के तले किए है. माई 15 अप्रैल 2022 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी









