Sonbhadra: एल्युमिना रिफाईनरी रेणुकूट में 5-एस रेड टैग अभियान का शुभारंभ

Sonbhadra: एल्युमिना रिफाईनरी रेणुकूट में 5-एस रेड टैग अभियान का शुभारंभ
Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट को एक सुरक्षित, स्वच्छ व हरित कार्यस्थल बनाने के उद्देश्य से 5-एस रेड टैग अभियान का शुभारंभ एल्युमिना रिफाईनरी में किया गया। (Sonbhadra) कार्यक्रम की शुरुआत एल्युमिना रिफाईनरी के श्रमिक व स्टाफ बंधु मुख्य कंट्रोल रुम के पास एकत्र हुए। इस अवसर पर पी. बी. यू. रेड एरिया हेड श्री के. किरन कुमार, सी. ओ. ई. ऐसेट केयर हेड श्री. पी. के. सिंह, इंप्रूवमेंट सेल हेड श्री अनुज वर्मा व विभिन्न ए. ई. टी. लीडर ने 5- एस रेड टैग विषय पर सभी के समक्ष अपने विचार रखे। साथ ही महत्व को भी सभी के साथ साझा किया। कुछ श्रमिक भाईयों ने भी 55 रेड टैग विषय पर अपनी जानकारी सभी के समक्ष प्रस्तुत की।

Sonbhadra: अभियान का शुभारंभ

एल्युमिना प्लांट हेड श्री नित्यानंद रॉय ने इस अवसर पर पूर्व में किए गए उल्लेखनीय कार्य व उपलब्धता पर सभी का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी को 5-एस रेड टैग अभियान की महत्ता व उससे अपेक्षित परिणाम को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया व सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे एल्युमिना रिफाईनरी को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ व हरित कार्यस्थल बनाया जा सके।

5-एस रेड टैग अभियान एक जापानी प्रबंधन प्रणाली है जो कार्यस्थल को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इस अभियान के तहत, श्रमिकों को कार्यस्थल में अनावश्यक वस्तुओं, गंदगी और खराबी की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। (Sonbhadra) यह अभियान कार्यस्थल की सुरक्षा, उत्पादकता और दक्षता में सुधार करने में मदद करता है।

रेणुकूट एल्युमिना रिफाईनरी में 5-एस रेड टैग अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/MZDQk1Tufmo?si=WN15RrlbzGsuh7K0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें