Navratri 2025: 30 से शुरू हो रही नवरात्रि, माता रानी के आगमन से पहले घर से हटा दें ये चीजें

Facebook
X
WhatsApp

Navratri 2025: 30 मार्च, रविवार से हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत होने वाली है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान 9 दिनों तक माता रानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल (Chaitra Navratri 2025 Date) तक रहेंगे।

image 279

हिंदू धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व होता है। कहते हैं इस दौरान मैय्या की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में शांति व खुशहाली बनी रहती है। लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना होता है, नहीं तो माता रानी आपसे क्रोधित भी हो सकती हैं। नवरात्रि के दौरान कुछ खाने-पीने की चीजों से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं नवरात्र में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए (Chaitra Navratri Mein Kya Khana Chahiye Kya Nahi)।

नवरात्रि के दौरान व्रत करने वाले भक्तों को फलहारी करने की छूट होती है। उन्हें इस दौरान सात्विक भोजन करना होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सात्विक आहार का अर्थ है, शुद्ध, पवित्रता से भरपूर, ऊर्जावान और शांति देने वाला। हालांकि जो व्रत नहीं भी करते हैं, उन्हें भी इन 9 दिन सात्विक आहार का ही पालन करना चाहिए। व्रत में फल, कुछ तरह की सब्जियां, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा, मूंगफली, मखाना, साबूदाना, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन किया जा सकता है।

image 280

इस त्योहार के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों और पेय से परहेज करना चाहिए। भले ही आप व्रत रख रहे हों या नहीं। मान्यताओं के मुताबिक, इन नौ दिन आपको तामसिक आहार, प्याज, लहसुन, अंडा, मांस, शराब, तंबाकू, सिगरेट समेत अन्य नशीली चीजों से दूरी बनाकर रहना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि के दौरान इनका सेवन करना महापाप माना गया है।

image 281

Navratri 2025: घर से हटा दें ये चीजें

इसलिए अगर आपके घर में प्याज, लहसुन, अंडा, मांस, शराब, तंबाकू, सिगरेट में से कोई भी चीजें रखी रहती हैं तो उन्हें चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें, क्योंकि मां दुर्गा को साफ-स्वच्छ वातावरण पसंद है। इसके अलावा टूटा शीशा, सूखे पेड़-फूल, खंडित मूर्तियों और पुरानी और टूटी झाड़ू को भी घर से हटाने की सलाह दी जाती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें