PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचते ही PM ने बलात्कार के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश, जनसभा को करेंगे संबोधित

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर हैं। यहाँ साढ़े दस बजे के करीब वें बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। (PM Modi Varanasi Visit) यहाँ उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद थे। इसके बाद पीएम मोदी वायुसेना के हेलीकाप्टर से मेहंदीगंज के लिए प्रस्थान हुए। यहाँ पीएम मोदी आज जनसभा को सम्बोधित करेंगे और काशी के लोगों के लिए करोड़ों की सौगात देंगे।

image 113

जानकारी के लिए बता दें कि आज जैसे ही पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे एयरपोर्ट से उतारते ही उन्होंने वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से अभी कुछ दिन पहले शहर में हुई एक बलात्कार की घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनसे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने को भी कहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें