Supreme Court: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 15 मई तक के लिए सुनवाई टली, केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा

Facebook
X
WhatsApp

Supreme Court: वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए तीन जजों की बीच आज फिर से बैठी। लेकिन आज कोर्ट इसपर कुछ फैसला दे पाता उससे पहले ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अगले तक की सुनवाई टालने का आग्रह किया। (Supreme Court) जिसके बाद तीन जजों की बेंच ने सहमति जताते हुए यह मामला 15 मई यानी गुरूवार तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि आज सुनवाई के लिए मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना, जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ बैठी थी।

image 23

आज सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना ने सरकार की तरफ से पेश की गई सारी दलीलों और जवाबों को पढ़ लिया। जिसके बाद अदालत ने कहा कि रजिस्ट्रेशन और कुछ आंकड़ों के आधार पर मुद्दे उठाये हैं जिसपर याचिककर्ता ने सवाल भी किया है। अदालत ने कहा कि क्योकि चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के रिटायरमेंट के दिन नजदीक है इसीलिए वो अंतिम फैसला या आदेश सुरक्षित नहीं रखना चाहते। इसीलिए देश के अगले सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में यह पीठ गुरूवार यानी 15 मई को सुनवाई करेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें