Bihar Accident: शादी से लौट रही कार का ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, हादसे में 8 की मौत, 2 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Accident: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा समेली प्रखंड कार्यालय के पास एनएच-31 पर हुआ, जहां एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। (Bihar Accident) अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी दूसरी तरफ से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक पुरुष बताए जा रहे हैं। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

image 32

Bihar Accident: रात में ही राहत बचाव जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। (Bihar Accident) घायल दो लोगों का इलाज जारी है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से पिचक गई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक़ हादसे के शिकार सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे। एसयूवी में सवार होकर वे सभी एक शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। यह हादसा न सिर्फ पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बनकर आया है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हादसे की असली वजह क्या थी क्या ट्रैक्टर की तेज रफ्तार जिम्मेदार थी या फिर लापरवाही से ड्राइविंग की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें