Pakistan Attack: 24 घंटे में पाकिस्तान पर दूसरा हमला, सेना की गाड़ी पर IED विस्फोट, 7 सैनिकों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Pakistan Attack: ऑपरेशन सिन्दूर के जख्म अभी तक ख़त्म ही नहीं हुए थे कि पाकिस्तान पर एक और हमला हो गया। यह हमला पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हुआ है। इस बार हमला भारत की तरफ से नहीं बल्कि बलोच की तरफ से किया गया है। (Pakistan Attack) जहाँ बलोच ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को IED से उड़ा दिया है। जिसमें पाकिस्तान की तरफ से 7 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन ने बोलन के माच कुंड में रिमोट के जरिये पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर IED विस्फोट किया। यह धमाका हुआ तब हुआ जब पाकिस्तानी सैनिकों से भरी गाड़ी एक मिलिट्री ऑपरेशन के लिए जा रही थी।

image 48

Pakistan Attack: पाकिस्तानी पूर्व पीएम का बड़ा बयान

बलूचिस्तान द्वारा किये हमले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमन्त्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि बलूचिस्तान एक बेलगाम घोड़े की तरह है। (Pakistan Attack) जिसपर अब पाकिस्तान का कोई पकड़ नहीं है। यह रात के समय और ज्यादा बेलगाम हो जाता है।

image 50

इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से कहा गया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के आतंवादियों ने माच क्षेत्र में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर विस्फोटक द्वारा हमला कर दिया जिसमें उनके सात सैनिक मारे गए है। (Pakistan Attack) अब पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा उन आतंकवादियों को तलाशने का काम शुरू किया गया है।

image 52

पहले भी कर चुका है हमला

बलूचिस्तान का पाकिस्तानी सौनिकों पर यह पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी उसने हमले किये हैं। जिसका जवाब पाकिस्तान ने भी उनके कई आतंकवादियों को मार कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से उनके करीब दस आतंकवादी दो अलग अलग घटनाओं में मारे थे। लेकिन बलूचिस्तान ने पाकिस्तान की सेना पर हमला किया जिससे उसे बहुत नुकसान हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि मार्च के महीने में बलूच ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। जिसमे करीब 440 यात्री थे। उस दौरान भी कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें