Operation Sindoor: 8000 एक्स अकाउंट हुए ब्लॉक, झूठी जानकारी शेयर करने के मामले में भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Facebook
X
WhatsApp

Operation Sindoor: भारत में ऐसे 8 हजार एक्स अकाउंट बैन कर दिए गए हैं जो पाकिस्तान को समर्थन दे रहे थे और फेक न्यूज फैला रहे थे। भारत, पाकिस्तान को बॉर्डर पर तो कड़ा जवाब दे ही रही है लेकिन देश में सरकार की तरफ से ये बहुत बड़ी डिजिटल स्ट्राइक मानी जा रही है। इन सभी अकॉउंटस को गलत सूचना, हिंसा भड़काने और भारत-पाक तनाव बढ़ाने में शामिल होने के लिए बैन किया गया है। (Operation Sindoor) बता दें कि भारत सरकार की तरफ से इन सभी अकाउंट को बैन करने के लिए एक्स को फरमान जारी करना पड़ा जिसको मानते हुए एक्स ने बड़ी कार्रवाई की है। और आठ हजार अकाउंट इंडिया मे बैन कर दिए।

image 60

Operation Sindoor: एक्स को दिए गए थे आदेश

जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स की तरफ से एक्स को यह आदेश दिया गया था कि उसे ऐसे आठ हजार अकाउंट बैन करने होंगे जो भारत के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। भारत सरकार ने यह भी कहा कि भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने होंगे, जिसके लिए कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड का प्रावधान है। बयान में अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और प्रमुख X उपयोगकर्ताओं से संबंधित अकाउंट तक भारत में पहुंच को ब्लॉक करने की मांग शामिल है।

image 62

जानकारी के लिए बता दें कि एक्स की तरफ से बैन किये गए कई अकाउंट ऐसे थे जो पाकिस्तान समर्थक न्यूज फैलाते थे। जिसमें भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान और डिजाइन शामिल थे। इन सभी अकाउंट को ब्लॉक करने के पीछे सरकार की मंशा राष्ट्र की सुरक्षा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें