Lucknow News: भारत-पाक के तनाव के बीच अलर्ट मोड पर हुए लखनऊ के स्कूल! सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों ने किया मॉकड्रिल, सिखाए गए बचाव के उपाय

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: भारत-पाकिस्तान के बीच फैले तनाव के चलते उत्तर प्रदेश में हर तरफ अलर्ट हो गया है। पुलिस विभाग के साथ-साथ सभी विभागों बीते 7 मई को हुए मॉकड्रिल के बाद अलर्ट मोड पर हैं। इन सबके बीच लखनऊ के शिक्षण संस्थान भी आने स्कूल के बच्चों को राहत और बचाव के गुण सिखाते नजर आ रहे हैं। (Lucknow News) शनिवार को लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में स्कूल प्रबंधन की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के हर उम्र के बच्चों को आपात स्थिति में राहत और बचाव के गुण सिखाए गए।

image 84

Lucknow News: सायरल बजते ही सहम गए बच्चे, टेबल के नीचे छिपे, अचानक हुए सक्रिय

मॉकड्रिल की शुरुआत एक जोरदार आवाज के सायरन के साथ हुई। सायरल बजते ही स्कूल के सभी बच्चे अलर्ट मोड पर आ गए। क्लास के सभी बच्चे अपनी अपनी बेंच के नीचे बैठ गए। देखते ही देखते एक बच्चा दौड़कर क्लास की लाइट बुझाते हुए पर्दे सर रोशनी को ढक देता है। (Lucknow News) जो कि लुकआउट के दौरान होने वाली पहली प्रतिक्रिया होती है। इसी प्रकार से बच्चों को राहत और बचाव के गुण सिखाए गए।

दो भागों में हुई मॉकड्रिल, स्कूल प्रबंधन ने दिखाए मॉकड्रिल के वीडियो

आपको बता दें कि प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 5 तक और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक अलग अलग 2 भागों में मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से भारत सरकार की कर से जारी हुए मॉकड्रिल के वीडियो बच्चों को बड़ी स्क्रीन पर दिखाए गए। उन वीडियो के सहारे स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा और बचाव के गुण सिखाये। स्कूल के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के एक बयान पर चुटकी ली। दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की ओर से एक बयान दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि पाकिस्तानी सेना कम पड़ी तो मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को भी युद्ध के लिए उतारा जाएगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए स्कूल के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि एक हमारे देश के रक्षा मंत्री हैं जो देश की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के रक्षण की जिम्मेदारी खुद पर लेते हैं और एक पाकिस्तान के रक्षामंत्री हैं जो बच्चों को युद्ध में उतारने की बाते करते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें