BSF jawan Purnam Kumar: डर गया पाकिस्तान! BSF जवान पूर्णम कुमार को अटारी बॉर्डर से भेजा वापस

Facebook
X
WhatsApp

BSF jawan Purnam Kumar: पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को वापस भेज दिया है। पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ जवान को अमृतसर के अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजा गया है। पूर्णम कुमार की वतन वापसी आज सुबह करीब 10:30 बजे हुई। बता दें कि पूर्णम कुमार पूरे बीस दिन बाद पाकिस्तान के कब्जे से वापस आये हैं। जिनसे अब पूछताछ की प्रक्रिया की जायगी। बीएसएफ जवान 23 अप्रैल को गलती से सीमा लांघ कर पाकिस्तान चले गए थे। जिसके बाद उन्हें उनकी सेना द्वारा हिरासत में ले लिया गया था।

image 137

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय मिसाइल द्वारा हमला करके उसे नष्ट कर दिया। जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से भारत पर आये दिन हमले होते थे। (BSF jawan Purnam Kumar) इसके कारण बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार के परिवारवाले काफी डरे हुए थे। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी।

BSF jawan Purnam Kumar: बीएसएफ की पत्नी ने उठाया मुद्दा

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार की पत्नी राजनी ने DGMO से बातचीत करके पूर्णम कुमार का मुद्दा उठाया था और यह उम्मीद जताई थी कि वो वापस आएंगे। बातचीत के बाद पत्नी ने कहा था कि जब हमारी सेना ने तीन मई को एक पाकिस्तानी रेंजेर को हिरासत में ले लिया था तब मुझे यह उमेद जगी थी कि शायद अब मेरे पति को भी छोड़ दिया जाये। लेकिन ऐसा नहीं हुआ पर DGMO से बात करने के बाद थोड़ी उम्मीद जगी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें