India China Controversy: लगाया फेक खबर चलाने का आरोप, फिर बंद करवा दिया चीन के 2 प्रमुख न्यूज आउटलेट के X अकाउंट

Facebook
X
WhatsApp

India China Controversy: भारत ने पाकिस्तान के बाद अब चीन के खिलाफ कड़े फैसले लिए। (India China Controversy) भारत सरकार ने एक्स पर अब चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई दोनों न्यूज आउटलेट में भारत के खिलाफ में किए जा रहे पोस्ट को लेकर की गई है।

image 143

India China Controversy: भारत के खिलाफ फर्जी खबरें पोस्ट करने का है आरोप

जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के एक्स अकाउंट पर कई सालों से फर्जी न्यूज के पोस्ट किए जा रहे थे। उन पर आरोप है कि वह देश विरोधी फेक न्यूज फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा दे रहा है। इससे वह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे, जिसकी वजह से अब भारत ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों के एक्स अकाउंट पर बैन लगा दिया। लिहाजा अब इन दोनों अकाउंट को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

image 144

पाकिस्तान के खिलाफ भी डिजिटल स्ट्राइक कर चुका है भारत
चीन से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने डिजिटल स्ट्राइक की थी। (India China Controversy) पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने पाक के कई मीडिया चैनल और मशहूर हस्तियों के अकाउंट पर बैन लगाया था।

भारत चीन के बीच नाराजगी

भारत और चीन के बीच इस वक्त नाराजगी चल रही है। बता दें कि चीन ने दोबारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों के नाम को चीनी नाम में बदल दिया है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने बयान भी जारी करते हुए इस पर आपत्ति जताई। मंत्रालय ने कहा, ‘चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नामकरण के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों को जारी रखा है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप हम इस तरह की कोशिशों को नहीं मानते हैं। रचनात्मक नामकरण इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें