Hardoi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Hardoi Road Accident: जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। (Hardoi Road Accident) वहीं इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है। हरदोई में लगातार तेज रफ्तार डंपर हादसे का कारण बन रहे हैं। हरदोई जिला प्रशासन डंपरों की गति पर अब तक ब्रेक नहीं लग पाया है। आए दिन डंपर और ट्रक लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।

image 154

Hardoi Road Accident: बांगरमऊ मार्ग पर लगा जाम, मौके पर पहुंचे एसपी

मामला कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलमऊ मोड़ के पास का है जहां बांगरमऊ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सवार नौ लोग ऑटो से उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। (Hardoi Road Accident) चारों ओर चीख पुकार का मंजर नजर आया। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावक था कि लोगों के शव चारों ओर बिखरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने तक राहत बचाव कार्य जारी रखा। घटना के बाद बांगरमऊ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

image 156

मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। (Hardoi Road Accident) संडीला सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि घटना में 6 लोग मृत सीएचसी पहुंचे थे जबकि दो बच्चे एक महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराए गए थे। घायलों में एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर थी उसको बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एक बच्चा और एक महिला का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा की जल्द ही डंपर और चालक को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने बताया की शवों की शिनाख्त कराई जा रही है मृतको के परिवार से संपर्क किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें