Tejashwi Yadav son: तेजस्वी यादव के घर गूंजी किलकारी, बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल

Facebook
X
WhatsApp

Tejashwi Yadav son: राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। (Tejashwi Yadav son) उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी और अस्पताल से एक तस्वीर भी शेयर की।

image 268

Tejashwi Yadav son: तेजस्वी ने लिखा

“गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!” तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी की यह दूसरी संतान है। इससे पहले उनकी एक बेटी है, जिसका नाम कात्यायनी है। यह नाम उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने रखा था।

image 269

राजश्री और तेजस्वी की शादी

तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर 2021 को अपनी बचपन की दोस्त रेचल गोडिन्हो से शादी की थी। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया। राजश्री हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं और उनका परिवार ईसाई धर्म से ताल्लुक रखता है। राजश्री का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। बेटे के जन्म से यादव परिवार में खुशी का माहौल है।

तेज प्रताप यादव पर विवाद

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक लड़की के साथ तस्वीर सामने आने के बाद, लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया। साथ ही परिवार से भी दूरी बना ली है। बता दें कि तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों अब अलग रह रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें