Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं, IGRS एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली। जनपद में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड, IGRS तथा 50 लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने,शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय सीमा के भीतर निस्तारित करने सख्त निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 12.18.50 PM

बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रदर्शित पैरामीटर्स पर समीक्षा की गई। (Chandauli) समीक्षा के दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शख्त निर्देश देते हुये कहा सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन होने में सभी खण्ड विकास अधिकारियों का अहम योगदान है अगले महीने तक बेहतर प्रदर्शन एवं संतोषजनक प्राप्त नहीं हुआ तो उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रगति में तेजी लाने की नसीहत दी। (Chandauli) उन्होंने कहा कि IGRS पर प्राप्त शिकायतों को खुद प्रतिदिन विभागीय अधिकारी देखे और जितने असंतुष्ट शिकायत कर्ता है उनसे प्रतिदिन कम से कम पांच लोगों से बात करे। प्राप्त शिकायत को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बाबा कीनाराम आश्रम रामगढ़ में चल रहे कार्यों एवं जनपद चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश संबंधित अधिकारीगण को दिए। (Chandauli) उन्होंने आई टी आई भवन चकिया, ट्रांजिस्ट हॉस्टल,सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा कराते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 12.18.51 PM

Also Read –Bihar Chunav 2025: NDA के फॉर्मूले पर पानी फेर देंगे चिराग पासवान? इससे कम सीटों पर नहीं बनेगी बात

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्य स्वास्थ्य विभाग के ट्रामा सेंटर,विद्यालय तथा CHC सेंटर सहित जनपद में अन्य चल रहे कार्य तेजी से कराए जाने का निर्देश दिया। (Chandauli) उन्होंने सिंचाई विभाग ( लघुडाल ),नौगढ़ बांध का पुनरोद्धार,चंद्रप्रभा का पुनरोद्धार एवं सैयदराजा में निर्माणाधीन बालिका आवास आदि के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय बनाकर तेजी से कार्य कराने के कड़े दिशा निर्देश दिए। (Chandauli) समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माण खण्ड अधि०अभि० पीडब्ल्यूडी से कार्य में धीमी गति प्राप्त होने का कारण पूछा जिसपर अधि०अभि० द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसपर उन्होंने कड़ी फटकार लगते हुये कहा कि आप अपने कार्यशैली में सुधार लाते हुये कार्य करें नहीं तो दण्ड भुगतने के लिए तैयार रहे।

Also Read –Trisha Kar Madhu Sexy Video: त्रिशा कर मधु के ये तीन वीडियो उड़ा देंगे होश, तीसरा वाला सबसे सेक्सी

Chandauli: निर्माण कार्यों की समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय,अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें