Etawah News: इटावा की अनीता यादव बनीं भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की प्रदेश उपाध्यक्ष

Facebook
X
WhatsApp
image 28

Etawah News: इटावा जनपद के चकर नगर क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता अनीता यादव को भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Etawah News) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश यादव ने उन्हें उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र सहित पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।

Etawah News: अनीता यादव सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही

अनीता यादव, समाजसेवी व इंजीनियर चन्दू यादव की पत्नी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। (Etawah News) वे महिलाओं और किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। संगठन ने उनकी निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए यह अहम पद उन्हें सौंपा है।

Also Read –Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’

अनीता यादव को मिली बधाई

अनीता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कई राजनैतिक व सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। यादव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव, पिछड़ा दलित विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दद्दन सिंह भोपाल, पूर्व आईएएस अधिकारी शंभू दयाल दोहरे, पतंजलि हरिद्वार के वैज्ञानिक डॉ. राजेश जैन, रालोद नेता विजय श्रीवास्तव (लखनऊ), सपा नेता लंकू यादव, कांग्रेस जिला महासचिव मुकेश यादव एडवोकेट, डीलर संघ अध्यक्ष वीर सिंह यादव, भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बबलू चौहान, किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (छत्तीसगढ़), किसान यूनियन की राष्ट्रीय प्रवक्ता सरिता यादव, डॉ. मोना यादव (ग्रेटर नोएडा), बकेवर चेयरमैन सन्नी यादव, भरथना के पूर्व चेयरमैन हाकिम सिंह, सपा लोहिया वाहिनी इटावा के जिला अध्यक्ष किशन यादव और डॉ. शरद यादव (उरई) समेत अन्य अनेक समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

Also Read –Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’

अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे

इस अवसर पर अनीता यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। (Etawah News) उन्होंने किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने संगठन और सभी शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें