Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, युवक ने की मंच पर चढ़ने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

Facebook
X
WhatsApp
image 33

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। (Akhilesh Yadav) यूपी के आजमगढ़ जनपद में कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़ मंच पर जाने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोक लिया और मंच पर नहीं जाने दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई। उस समय मंच पर सपा मुखिया अखिलेश यादव मंच पर आसीन नही थे। इस मामले पर सपा नेता आक्रोशित हो गये और उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कि यह कार्यक्रम को खराब करने की प्रशासन की साजिश है। (Akhilesh Yadav) उल्लेखनीय है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

Also Read –Bageshwar Dham Accident: बागेश्वर धाम में पंडाल गिरने से मचा हड़कंप, एक की मौत, आठ घायल

Akhilesh Yadav: जनपद में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरूवार को अनवरगंज पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। (Akhilesh Yadav) इस दौरान इंजीनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी। एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच पर जाने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया। सपा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक होने पर सपा कार्यकर्ता नाराज हो गये। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम को खराब करने की साजिश है।

Also Read –Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’

सपा प्रमुख आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं। (Akhilesh Yadav) सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जनपद का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे। इसी के चलते अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी। आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं कार्यालय का निर्माण होना है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें