Language Controversy Video: भोजपुरी बोलो, महाराष्ट्र में जाकर मराठी बोलना..! यूपी तक पहुंची भाषा विवाद की आंच, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो

Facebook
X
WhatsApp
Speak Bhojpuri go Maharashtra and speak Marathi language controversy has  reached UP| Bhojpuri Language Video Viral| Hindi Marathi Language| Viral  Video| | भोजपुरी बोलो, महाराष्ट्र में जाकर मराठी बोलना..! यूपी ...

Language Controversy Video: महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा बोलने पर जबरदस्त विवाद छिड़ा है। इससे जुड़े कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें देखा गया कि महाराष्ट्र में रहने वाला कोई शख्स अगर मराठी नहीं बोलता है तो लोग उससे बहस और झगड़ा करने लगते हैं। (Language Controversy Video) अब इस भाषा विवाद की आंच धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश तक भी पहुंच गई है। यहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स से भोजपुरी भाषा बोलने के लिए दबाव बनाता है और उस पर चिल्लाता है।

Language Controversy Video: भोजपुरी भाषा को लेकर विवाद?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो रेस्टोरेंट में काम करता है, उससे दूसरा शख्स भोजपुरी बोलने पर झगड़ा करता है। (Language Controversy Video) शख्स रेस्टोरेंट में काम कर रहे व्यक्ति से कहता है, भोजपुरी क्यों नहीं जानते हैं? इसके जवाब में वो कहता है कि उसे नहीं आती, वो नहीं जानता है। इस पर शख्स दोबारा कहता है कि हम यहां महाराष्ट्र में नहीं है, हम यहां यूपी में है। आप महाराष्ट्र में जाओ, वहां मराठी भाषा बोलेंगे, आप बोलोगे?

Also Read –Nishikant Dubey attacks Congress: ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बड़ा खुलासा, इंदिरा गाँधी ने ली थी ब्रिटिश सेना की मदद, निशिकांत दुबे ने लगाये गंभीर आरोप

वायरल हो रहा वीडियो

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। (Language Controversy Video) इसे 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और कई लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘कमबैक हो गया यूपी बिहार का।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब आया ऊट पहाड़ के नीचे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल को सुकून मिला थैंक्यू भाई।

Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ

क्या है मराठी हिंदी भाषा विवाद?

महाराष्ट्र में इस वक्त भाषा को लेकर विवाद तेज चल रहा है। गत शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने एक रैली की थी, जिसमें दोनों ने मराठी भाषा को लेकर एकता दिखाते हुए मराठी बोलने की अनिवार्यता बताई। (Language Controversy Video) राज ठाकरे ने कहा कि यहां चाहे गुजराती हो, या कोई और, उसे मराठी आनी ही चाहिए। अगर कोई शख्स मराठी नहीं बोलता है या ड्रामा करता है तो कान के नीचे लगाओ, लेकिन वीडियो बनाकर प्रचार मत करो। वहीं उद्धव ठाकरे का कहना था कि अगर न्याय के लिए गुंडागर्दी करनी पड़ी, तो हम गुंडे बनने के लिए भी तैयार है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें