Sonbhadra: रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: 10-07-2025, रेणुकूट। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी अभियान एक पेड़ माँ के नाम को साकार रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर क्षेत्र के डीएफओ श्री कमल किशोर द्वारा विशेष आमंत्रण पर रोटरी क्लब रेणुकूट ने अपना योगदान दिया। इसके अंतर्गत रेणुकूट- मुर्धवा क्षेत्र के वनखंड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक लाख सत्तर हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए। (Sonbhadra) इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के अधिकारियों के साथ- साथ रोटरी क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष श्री सुनील कांत पांडेय, श्री शशि तिवारी, श्री अजीत अस्थाना के साथ अन्य सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Read –Jaunpur News: मंत्री जी बिजली नहीं आ रही… लोगों की शिकायत सुन ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर खिसके ऊर्जा मंत्री , VIDEO देख भड़के लोग

Also Read –Kanwar Yatra 2025: सावन का पहला दिन: कांवड़ यात्रा शुरू, हिंदू संतों ने मुस्लिमों पर प्रतिबंध की उठाई मांग, जानें पूरा विवाद

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें